बहादुरगढ़। श्री दिगम्बर जैन समाज की विशेष बैठक में चुनाव संबंधी कई विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राकेश जैन ने की। इस दौरान महासचिव व सलाहकार पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से महासचिव की जिम्मेदारी अरविंद जैन और सलाहकार की जिम्मेदारी अमांशू जैन को सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि जैन समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे है। समाज को एकजुट करने के साथ समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई जाएगी।
बैठक में रथयात्रा को लेकर रखे गए एजेंडा को सर्वसम्मति से पास किया गया। प्रधान राकेश जैन ने बताया कि भगवान श्रीश्री की रथयात्रा बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा 7 सितंबर पूर्णमासी को श्री पदमप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर गांधी चौक से चलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर अनाज मंडी पहुंचेगी। वापसी श्री पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पर रहेगी।