फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में लिफ्ट देकर मारपीट करके लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर एक आरोपी को मारपीट व लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने योजना बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर उससे मारपीट करके छीना झपटी व लूटपाट करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पुलिस ने गांव बाघपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
विज्ञापन

- ये था मामला
थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीती 12 मार्च को थाना सदर झज्जर के एरिया से हुई मारपीट करके लूटपाट व छीना झपटी की वारदात हुई थी। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र उर्फ कोपचा निवासी गांव बाघपुर के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि लिफ्ट देकर मारपीट व लूटपाट करने की उपरोक्त वारदात के एक आरोपी विक्रांत उर्फ टोनी निवासी गांव समसपुर माजरा को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात के संबंध में कृष्ण निवासी गांव कड़ौदा की ढाणी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि वह बावल जाने के लिए झज्जर छोटा सिलानी बाईपास पर वाहन के इंतजार में खड़ा था। एक सिलेरियो गाड़ी आई और रेवाड़ी जाने के लिए बोला कि वह रेवाड़ी जा रहे हैं, जाना हो तो हमारे साथ गाड़ी में बैठ लो। वह गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में दो अन्य व्यक्ति भी बैठा लिए, दो व्यक्ति पहले से ही गाड़ी में बैठे थे। कुछ दूरी पर चलने के बाद उसके मुंह पर तोलिया डालकर गाड़ी बैठे व्यक्ति उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका फोन, बैग व पर्स छीन लिया। पर्स में उसका एटीएम कार्ड व कुछ रुपये थे। बैग में 60000 रुपये थे। मारपीट करके उससे एटीएम का पासवर्ड कोड भी पूछ लिया। कोसली जाकर आरोपियों ने कोसली कोर्ट के सामने एटीएम से उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 3000 रुपये निकाल लिए। गाड़ी में बैठे युवक रिवाल्वर भी लिए हुए थे। उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोसली फ्लाईओवर के पास कनीना रोड पर उसे गाड़ी से नीचे गिरा दिया। आरोपी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में मारपीट, छीना झपटी व लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रबंधक सदर झज्जर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर एक राहगीर को लिफ्ट देकर गाड़ी में मारपीट करके लूटपाट व छीना झपटी करने की पूरी वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने योजना बनाकर साजिश के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर सलेरियो गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार एक राहगीर को रेवाड़ी के लिए लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठा लिया था। रास्ते में उस व्यक्ति को डरा धमका व मारपीट करके उससे उसका बैग, पर्स, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड आदि छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें