फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम कार्यालय में संक्रमण से बचने के इंतजाम पूरे, कर्मचारी-फरियादी बने लापरवाह

विज्ञापन
एसडीओ कार्यालय में प्रवेश से पहले हाथ सैनिटाइज करता उपभोक्ता। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद बिजली निगम कार्यालय में लापरवाही नजर आई। बुधवार को अमर उजाला संवाददाता ने बिजली निगम कार्यालय में जाकर हकीकत का पता लगाया। इस दौरान कर्मचारी बिना मास्क के पब्लिक डीलिंग करते नजर आए। हालांकि कोरोना काल में निगम कार्यालय में सैनिटाइज से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए रस्सी बांधी गई है। महामारी को लेकर अधिकारी सचेत हैं, लेकिन कुछ कर्मचारी व आमजन लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कार्यालय में बैठे कर्मचारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मुंह पर मास्क या चुन्नी बांधने से सांस लेने में दिक्कत आ रही है। कार्यालय में बैठे कर्मचारी बिना मास्क के ही ड्यूटी देते हैं। ऐसे में यदि किसी एक कर्मचारी को संक्रमण अपनी चपेट में लेता है तो कई अन्य कर्मचारी भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। ऐसे में कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए हर वह सावधानी बरतनी होगी। बिजली निगम कार्यालय में यूं तो सभी कार्य ऑनलाइन हो गए हैं। ऐसे में वहां पर भीड़ नहीं लगती। कुछेक लोग जो अपनी समस्या को लेकर पहुंचते हैं उनमें कुछ फरियादी बिना मास्क के ही कार्यालय आ रहे हैं, ऐसे उपभोक्ताओं को अधिकारी बैरंग ही लौटा रहे हैं। या फिर उनसे बात करने में ही परहेज कर रहे हैं।
बिना मास्क के ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसई
बिजली निगम कार्यालय में बिना मास्क के ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान मास्क लगाने, हाथ सैनिटाइज करने और सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे बिजली संबंधी किसी भी समस्या के संबंध में कार्यालय में न पहुंचकर ऑनलाइन 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

- संदीप जैन, एसई, झज्जर।

सोशल डिस्टेंसिंग के तहत उपभोक्ताओं से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : Bahadurgarh

कार्यालय में बिना मास्क लगाए काम करता कर्मचारी।- फोटो : Bahadurgarh

बिना मास्क लगाए बिजली बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता। - फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें