फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुंगेशपुर ड्रेन के किनारों को मजबूत करने में जुटी सेना

Sun, 07 Sep 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 68 : बहादुगढ़ में मुंगेशपुर ड्रेन के किनारों को मजबूत करने में जुटे सेना के जवान। स्रोत सू - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मुंगेशपुर ड्रेन के किनारों की मजबूती कार्य में सेना की टीम जुटी हुई है। ड्रेन का कटाव रोकने का प्रयास जारी है। एसडीआरएफ और विभागीय टीम सेना की मदद कर रही हैं। अब दोनों किनारों को मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य में ड्रेन ना टूटे। ड्रेन नंबर 8 के किनारों को भी सिंचाई विभाग की टीम की ओर से मजबूत किया जा रहा है। पूरा प्रशासन और सभी विभाग जल भराव की समस्या के निदान में दिन रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि सरकार की ओर से जल निकासी के सभी संभव उपाय करने के आदेश हैं। डीसी ने बताया कि बहादुरगढ़ में रिहायशी क्षेत्र में जलभराव हुआ है। किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
प्रशासन ने राहत शिविर की व्यवस्था कर दी है। जो भी पीड़ित परिवार है, वह राहत शिविर से मदद ले सकता है। जिला भर में हुई भारी बरसात के कारण लगभग 15 हजार एकड़ कृषि भूमि में जल भराव की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिस भी किसान की जल भराव से फसल खराब हुई है वह किसान क्षति पूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल खराब की रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

पोर्टल 15 सितंबर तक खोला गया है। सरकार की ओर से फसल खराब का राहत मुआवजा दिया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम के जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01251-254270 व सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 01251-481707 पर सूचित करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।


सेना जुटी है ड्रेन के किनारों को मजबूत करने में

हिसार से सेना की 22 मेक इन्फेंट्री की 234 इंजीनियरिंग की टीम कर्नल गौरव सिंधवानी, कर्नल तपन सांगवान, ले. कर्नल वाई एस सलाथिया, मेजर लिम्से क्षितिज, दीपक और कैप्टन जगजीत की अगुवाई में कार्य में जुटी हुई हैं। कर्नल गौरव और तपन ने कहा कि सेना जिला प्रशासन की मदद के लिए मुंगेशपुर ड्रेन को ठीक करने आई है। इसको जल्द ही बिल्कुल दुरुस्त कर दिया जाएगा। किनारों को मजबूत किया जाएगा।

-फोटो 68 : बहादुगढ़ में मुंगेशपुर ड्रेन के किनारों को मजबूत करने में जुटे सेना के जवान। स्रोत सू- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें