फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरम की भेंट चढ़ी वार्डों में एरिया सभा की बैठकें, लाभार्थियों नहीं हुआ सत्यापन

Sat, 24 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के वार्ड 2 में हुई एरिया सभा की बैठक में भाग लेते अधिकारी व मतदाता। फाइल फोटो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के 31 वार्डों में एरिया सभा का गठन तो कर दिया गया है लेकिन सभी वार्डों में इन सभाओं की बैठकें मतदाताओं के कोरम की भेंट चढ़ गई। नगर निकाय के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में गठित एरिया सभा की बैठकों में वार्ड के कम से कम 10 प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी अनिवार्य की गई थी लेकिन एक भी बैठक में अपेक्षाकृत मतदाता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारी लगातार दो दिन बैठकों में तो गए लेकिन मतदाताओं की प्रतीक्षा करके खाली हाथ लौट आए। इस कारण बैठक को औपचारिक रूप से संपन्न नहीं किया जा सका। एरिया सभा बैठकों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन करना है। इन बैठकों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाना है कि पात्र लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
साथ ही नए पात्र लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाना है लेकिन बैठकों के न होने से यह प्रक्रिया फिलहाल ठप पड़ी हुई है। नियमों के अनुसार एरिया सभा की बैठक में यह भी दर्ज किया जाना है कि कुल कितने मतदाता उपस्थित रहे किस नागरिक ने कौन-सा मुद्दा उठाया और किन समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

0
वार्ड की एरिया सभा की बैठक की कोई सूचना पहले नहीं दी गई। इस कारण बैठक में पर्याप्त मतदाताओं ने भाग नहीं लिया। अब गणतंत्र दिवस पर दोबारा से बैठक बुलाई गई है।-हरिमोहन धाकरे, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 10
0
मतदाताओं की रुचि न होने की वजह से वार्डों में एरिया सभा की बैठकें स्थगित कर दी गई हैं। अब दोबारा समय निर्धारित करके बैठकें होंगी।-प्रवीण छिकारा, सचिव, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
0
लगातार दो दिन बैठकें की गईं। इसमें सिर्फ 10-15 मतदाता ही पहुंचे। ऐसे में कोरम पूरा नहीं होने की वजह से सरकारी योजनाओं का सत्यापन कार्य नहीं हो सका। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई है। -नीरज शर्मा, भू अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें