फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक्यूआई 334...तेज हवा से भी प्रदूषण से राहत नहीं

विज्ञापन
-फोटो 51 : शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर एंटी स्मॉग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही इसके बावजूद प्रदूषण में कमी नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हवा की गति बढ़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय कोहरा नहीं हुआ। कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से 13 दिसंबर से ग्रैप-4 लागू है लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण की मार कम नहीं हो रही है।
एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में टैंकरों के जरिए पानी छिड़काव हो रहा है और एंटी स्मॉग गन का भी इस्तेमाल हो रहा है। वहीं टिकरी बॉर्डर और झाड़ौदा बॉर्डर के अलावा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। इसके कारण यहां पर दिनभर धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल का कहना है कि इस स्तर के प्रदूषण में बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से पीडि़त लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, मास्क का प्रयोग करने और घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें