-फोटो 94 : रेलवे अधिकारियों के साथ नक्शा दिखाते विधायक राजेश जून। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। शहर में लंबे समय से परेशानी का कारण बने रेलवे अंडरपास की मरम्मत व अन्य योजनाओं को लेकर विधायक राजेश जून ने उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) और ठेकेदार के साथ अहम बैठक की। विधायक राजेश जून ने बताया कि सांखोल-बराही रोड फाटक और जसौर खेड़ी-मांडोठी रोड फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को अंतिम मंजूरी मिल गई।
विधायक ने अधिकारियों को अंडरपास की खराब स्थिति में जल्द सुधार करने के लिए कहा। मरम्मत कार्य में गुणवत्ता के साथ तय मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। आमजन को राहत देना प्राथमिकता है।
बरसात व जलभराव जैसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान किया जाए। विधायक जून ने रेलवे अधिकारियों के साथ क्षेत्र के अन्य रेलवे से जुड़े विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सांखोल-बराही रोड फाटक और जसौर खेड़ी-मांडोठी रोड फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को अंतिम मंजूरी मिल गई है।
इन दोनों ओवरब्रिज परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। लोगों को लंबे जाम, फाटक बंद होने और समय की बर्बादी जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।