-फोटो 53 : कार का टूटा पीछे की साइड का शीशा। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के किला मोहल्ला में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने खूब तांडव मचाया। यहां पर खड़ी पांच कारों के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। सुबह लोग सोकर उठे तो घटना का पता चला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। इससे पहले भी किला मोहल्ला में वाहनों के शीशे तोड़ने की घटना हो चुकी है। किला मोहल्ला के मुख्य चौक पर रात के समय काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी होती हैं। शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने इन गाड़ियों को अपना निशाना बनाया।
किला मोहल्ला में कारों के शीशे तोड़ने को लेकर सूचना मिली है। अभी किसी की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत दी जाती है तो मामला दर्ज किया जाएगा। फिर भी पुलिस चौक के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- प्रमोद कुमार, अतिरिक्त थाना शहर प्रबंधक, बहादुरगढ़।