फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से तीन दिन तक जिले में 1.26 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा

Sun, 28 Jun 2026 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले में सभी क्षेत्रों में पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। नवजात शिशुओं सहित 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. मंजु कादयान ने बताया कि जिले में लगभग 1,26,104 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की निगरानी के लिए 150 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। दवा एवं अन्य आवश्यक संसाधन जिले में उपलब्ध हो चुके हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर निर्धारित समय अनुसार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी और छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर कवर किया जाएगा।
बताया कि 28 जून को सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर पोलियो की दवा पिलाएंगी।

जिलावासियों से अपील है कि सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर जाएं और पोलियो रोधी दवा अवश्य पिलाएं ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

- डॉ. मंजु कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें