फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती प्रतियोगिता में अंतरा और प्राची ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए 23वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छारा गांव के लाला दीवान चंद आधुनिक कुश्ती एवं योग केंद्र की दो महिला पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 10 और 11 अगस्त को आयोजित हुई। पदक जीतने वाली महिला पहलवानों में अंतरा निवासी मातन ने 50 किलोग्राम में खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतरा ने यह कुश्ती जीतकर 15 से 18 अगस्त तक रोहतक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। 53 किलोग्राम में मातन गांव की ही प्राची ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अखाड़े में पहुंचने पर दोनों पहलवानों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आर्य वीरेंद्र दलाल ने सभी पहलवानों को अनुशासन में रहने के लिए और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। दोनों पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कोच सागर दलाल, बिजेंद्र सिंह, राकेश अहलावत, अमित कुमार व सुधीर मास्टर छारा, विकास दलाल व दलेल मातन मौजूद रहे।
विज्ञापन



-फोटो 55 : अखाड़े में पहुंचने पर विजेता महिला पहलवानों का किया गया स्वागत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें