फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन लैब संचालकों को नोटिस पंजीकरण संबंधी मांगा जवाब

विज्ञापन
-फोटो 11 : एक पैथ लैब में रिकॉर्ड की जांच करते अधिकारी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक से आए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के स्टाफ व स्वास्थ्य विभाग बहादुरगढ़ की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को शहर में कई पैथ लैब में छापा मारा। इस दौरान लैब संचालकों में हड़कंप मचा गया। टीम की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। झज्जर मोड़ के आसपास तीन लैब संचालकों को नोटिस दिए हैं और एक सप्ताह में उनसे पैथ लैब पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों के बारे में जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन

छापे की कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से उप निरीक्षक सहदेव, उप निरीक्षक राजेश व गुप्तचर विभाग की टीम के अलावा स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक भी शामिल रहे। टीम ने खासतौर पर झज्जर मोड़ के पास दस्तक दी। पहले दिल्ली रोड स्थित श्याम पैथ लैब में छापा मारा। लैब के संचालक से लाइसेंस पंजीकरण संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा। संचालक मौके पर टीम को कुछ भी नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम ने कुछ ही दूरी पर संगम लैब में दस्तक दी। यहां टीम ने पूरा रिकॉर्ड खंगाला। लैब संचालक लैब टेक्निशियन का प्रमाणपत्र व पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर का सर्टिफिकेट पेश कर पाया। लैब पंजीकरण पत्र वह भी नहीं दिखा पाए। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ. दीपक ने उन्हें 7 दिन का नोटिस थमाया है।
वहीं टीम ने श्री बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर में भी छापामार कार्रवाई की। यहां से भी टीम ने रिकॉर्ड की जांच की। यहां भी लैब संचालक मौके पर पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। टीम अधिकारियों ने संबंधित कार्रवाई अमल में लाते हुए इस लैब के संचालकों को 7 दिन का नोटिस दिया है। डॉ. दीपक ने बताया कि नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें