फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से अंशुल गर्ग को बनाया गया नगर परिषद का उप प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के वार्ड छह की पार्षद अंशुल गर्ग को सर्वसम्मति से परिषद का उपाध्यक्ष चुन लिया गया। कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख के बीच ढाई घंटे चली बैठक के बाद उनका चुनाव हुआ। पार्षद पद पर भी उनका निर्विरोध चयन हुआ था।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के चुनाव के कारण पुलिस प्रशासन की तरफ से चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। बैठक के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों व पार्षदों के अलावा किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान प्रवक्ता डॉ राकेश, चेयरमैन जिले सिंह सैनी भी बैठक में मौजूद रहे।
नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को सुबह 11 बजे से लेकर 1:30 बजे तक नगर परिषद के उप प्रधान चुनाव को लेकर पहले बैठकों का दौर चला। काफी जद्दोजहद के बाद पार्षदों में अंशुल गर्ग के नाम पर आपसी सहमति बनी। हालांकि वार्ड नंबर 13 से पार्षद हिमांशु का नाम भी उपप्रधान के लिए चर्चा में आया था।
विज्ञापन

इससे पहले शहर में चर्चा का विषय नगर परिषद चुनाव का उप प्रधान पद को लेकर तरह-तरह चर्चाएं हावी रही।
पार्षदों को भी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
नगर परिषद के कार्यालय के बाहर डीएसपी राहुल देव, थाना शहर शेर सिंह, महिला थाना के प्रभारी किरण देवी के अलावा अन्य पुलिसकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिए। पुलिस की तरफ से काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। पार्षदों को भी जांच के बाद ही कार्यालय में जाने दिया जा रहा था। मीडिया को भी पूरी तरह से बैठक से दूर रखा गया।
समर्थकों ने बांटी मिठाई
जैसे ही नगर परिषद कार्यालय से सूचना यह खबर आई कि अंशुल गर्ग को उपप्रधान घोषित कर दिया गया है बाहर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दी। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान प्रवीण गर्ग ने सभी पार्षदों का धन्यवाद दिया और उन्हें जीत की बधाई दी।
झज्जर वासियों को शहर की छोटी सरकार से जगी उम्मीद
- काफी जद्दोजहद के बाद अंशुल गर्ग पर बनी सहमति
उप प्रधान पद के लिए काफी समय से उठापटक शहर के पार्षदों में चल रही थी। वही उप प्रधान पद को लेकर पार्षद हिमांशु शर्मा भी मैदान में अशुंल गर्ग के सामने डटे हुए थे। नगर परिषद कार्यालय में चुनाव के दौरान निवर्तमान चेयरमैन रही कविता नदंवानी के पति उमेश नंदवानी भी पहुंचे और बातचीत करने के बाद सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अशुंल गर्ग को उप प्रधान नियुक्त कर दिया गया।
सबको साथ लेकर चलूंगी :अंशुल
नवनिर्वाचित उप प्रधान ने कहा कि चेयरमैन जिले सिंह सैनी के साथ मिलकर शहर के विकास को नए आयाम देने का काम किया जाएगा। शहर की सभी समस्याओं को क्रमवार सूचीबद्ध तरीके से दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद के उपप्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। शांतिपूर्ण माहौल के बीच चुनाव संपन्न हो गया है।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें