फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में अंश डागर ने मारी बाजी

Sat, 22 Mar 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी कॉलेज स्टाफ के साथ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को रचनात्मक कौशलता से जोड़ने के लिए हिंदी विभाग की ओर से स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुमन हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र अंश डागर ने पहला और हरीश ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर बीए तृतीय स्थान की निभा व बीए प्रथम वर्ष की संजना रही। रितु संभरवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


हिंदी विभाग की प्रवक्ता सीमा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाते हुए प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। हिंदी विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दिए गए अवसरों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशलता का विकास होता है। वहीं युवाओं के नए दृष्टिकोण काव्य के रूप में सामने आते हैं।
प्रवक्ता सीमा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी साहित्य में विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अभिव्यक्ति कौशल से जोड़ना तथा उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने में मदद करना हमारा लक्ष्य है। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. अमित कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. सरला रहे। इस अवसर पर प्रो. सुनीता (हिंदी विभाग), प्रो. निशा, प्रो. अमित छिकारा, प्रो. राजीव दहिया, प्रो. राजीव आसीवाल, प्रो. भूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें