फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से एक और किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत हो गई। मृतक किसान गमदूर सिंह पंजाब के रहने वाले थे। भारतीय किसान यूनियन (डकोंदा) के सदस्य थे। वह टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन के पहले दिन से ही डटे थे। किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
विज्ञापन

किसान सोशल आर्मी के नेता अनूप सिंह चिन्योट ने बताया कि पंजाब के किसान गमदूर सिंह(40) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी किसान उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथियों के अनुसार किसान को दिल का दौरा पड़ा था। भारतीय किसान यूनियन (डकोंदा) के किसान नेताओं ने मृतक किसान के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार पर जो भी कर्ज है उसे माफ करने की मांग की है। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। किसान नेताओं का कहना है कि दिन-प्रतिदिन किसान अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। किसान भी पीछे नहीं हटने वाले हैं। इससे पहले भी काफी किसानों की टीकरी बॉर्डर पड़ाव में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें