फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी व नकदी चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना सदर पुलिस ने गाड़ी व नकदी चोरी के मामले में जिला रोहतक के खरैटी निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए हुए रुपये में से 4 हजार रुपये बरामद कर उसे अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि विजय निवासी खांडा जिला सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे बहादुरगढ़ के सेक्टर-13 में गाड़ी सेल-परचेज का कार्य करते हैं। 30 जनवरी को उन्होंने अपनी एक कार दुकान के सामने खड़ी की थी।
कुछ समय के लिए वह कार्यालय से बाहर चले गए थे। जब वापस लौटे तो गाड़ी मौके से गायब थी जिसमें नकदी भी रखी हुई थी। शिकायत पर थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें