फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंट सप्लायर की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो नंबर 74; हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
विज्ञापन
बादली। पिछले माह बादली में हुई ईंट सप्लायर कर्मवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी माजरी निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है। तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जयप्रकाश और कर्मवीर गुरुग्राम सेक्टर-9 में ईट सप्लाई का काम करते थे। 19 सितंबर को दोनों की गांव बादली के ही विकास व अजय से ग्राहक तोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी। कर्मवीर गाड़ी में बैठकर घर जा रहा था।
गांव लाडपुर मोड़ शिव मंदिर के पास विकास व अजय के साथियों ने उनके साथ मारपीट की। घायल कर्मवीर को बादली अस्पताल ले जाया गया। जहां कर्मवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जयप्रकाश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें