बहादुरगढ़। शहर के बादली रोड स्थित सेठ रामअवतार गोयल गो और वन्य जीव उपचार केंद्र में नौवा वार्षिक कामधेनु यज्ञ, गो पूजन और गोदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम गीताज्ञानेश्वर डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ''''(तपोवन हरिद्वार) की देखरेख में हुआ।
सुबह 9:30 से 12 बजे तक कामधेनु यज्ञ, गो पूजन एवं गोदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक करोड़ रामलीला सभा अयोध्यापुरी किला मोहल्ला, बहादुरगढ़ में श्री गो गोपाल भक्ति कथा का आयोजन हुआ। 17 से शुरू हुआ कार्यक्रम 20 अक्तूबर तक चलेगा। वीरवार के कार्यक्रम में गोदान करने वालों में चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, एकांश परुथी व लवीशा परुथी, प्रदीप तायल, अमित गुप्ता, राजवंती धर्मपत्नी राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज, दीपक बजाज, कांता शर्मा, राजेश अनेजा, राजेश वत्स रहे। वीरवार को प्रसाद की व्यवस्था अमित मित्तल ने की।