27-गुरुद्वारा मंजी साहिब में मनाए सालाना होला महल्ला कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा सिख गुरुद्वार
लाखन माजरा। गुरुद्वारा मंजी साहिब में मंगलवार को सालाना होला महल्ला कार्यक्रम मनाया गया। समूह साध संगत व हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। इस होला महल्ला समारोह में मुख्य रूप से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार सरदार जगदीश सिंह झींडा, सदस्य सरदार करनैल सिंह निमनाबाद भी शामिल हुए।
इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व सदस्य सरदार हरभजन सिंह राठौर, मैनेजर सरदार हरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे। सेवादार राजेंद्र सिंह व समाज सेवी डॉ. मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि दो दिन तक अखंड पाठ के बाद मंगलवार को कीर्तन हुआ।
संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कीर्तन श्रवण किया और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। उन्होंने यह भी बताया कि यह वही स्थान है जहां साहिब श्री गुरु तेग बहादुर इस इलाके की संगतों का उद्धार करते हुए यहां 13 दिन ठहरे थे। उनकी पवित्र याद में इस स्थान पर अमृत कुंड भी है। इस स्थान पर हर पूर्णमासी को दीवान सजता है। श्री अखंड पाठ के बाद कीर्तन होता है।