14jjrp05- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टाफ के साथ। स
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में अनुवाद प्रतियोगिता में हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करवाया गया। प्रतियोगिता में एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की छात्रा अन्नु ने पहला, एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष के छात्र मंदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. प्रियंका और शिव शंकर, श्रीकिशन चाहर, मंजीत, डॉ. जय प्रकाश और रुचिका मौजूद रहे।