फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में अंकुश प्रथम

विज्ञापन
-फोटो 86 : प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं कॉलेज स्टाफ के साथ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र अंकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशा और नीरज ने द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। विजेताओ को डॉ. अनीता दलाल व स्टाफ ने प्रोत्साहित किया। इसके अलावा एनएसएस के अंतर्गत रन फॉर स्वदेशी संकल्प दौड़ भी कराई गई। दौड़ का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सविता के निर्देशन में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में संदेश दिया गया। मौके पर वाईआरसी काउंसलर ज्योति, एनएसएस अधिकारी ललित, लीगल लिटरेसी इंचार्ज मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें