12jjrp18- गांव बहु स्थित राजकीय महाविद्यालय के छात्र दौड़ लगाते। स्रोत-कॉलेज
साल्हावास। गांव बहु स्थित राजकीय महाविद्यालय बहु में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं की दौड़ करवाई गई। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का संदेश उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं पूर्व खेल प्रभारी डाॅ. मोहन कुमार ने बताया कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। इतिहास विभाग के प्राध्यापक नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वदेशी संकल्प दौड़ का उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ स्वदेशी विचारधारा और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना है।