यह प्रतियोगिता 11 दिसंबर से मध्य प्रदेश शूटिंग एकेडमी भोपाल में शुरू हुई है जो 2 जनवरी 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता में अंकित ने 595.5 का उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया जिसके चलते उनका चयन आगामी जनवरी माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के ट्रॉयल के लिए भी हो गया है।
अंकित की इस सफलता से परिवार और गांव में जश्न का माहौल है। अंकित पिछले 11 महीनों से अभिनव शूटिंग एकेडमी बहादुरगढ़ में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनसे भविष्य में और बड़ी सफलताओं की उम्मीद है। अंकित जनवरी महीने में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।