फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंकित जाखड़ ने अकेहडी मदनपुर का चमकाया नाम

Sun, 16 Jun 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। अकेहडी मदनपुर निवासी अंकित जाखड़ सुपुत्र सतपाल जाखड़ ने एचसीएस अधिकारी बनकर जाखड़ खाप और अपने गांव को गौरवान्वित किया है। अंकित जाखड़ शुरू से ही प्रतिभाशाली रहे हैं।
2023 में वे मैन परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे, लेकिन दूसरे ही प्रयास में उन्होंने एचसीएस की परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहराया है। अंकित जाखड़ ने बताया की माता-पिता के साथ-साथ गांव के आश्रम के बाबा मनसाराम से वह बहुत प्रेरित रहे।
विज्ञापन

ननिहाल से भी खूब सहयोग मिला है। अंकित ने दसवीं में 12वीं की परीक्षा सर्वोदय स्कूल इमलोटा से की व ग्रेजुएशन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से ज्योग्राफी हिस्ट्री और पब्लिक एड विषयों में पास की। उच्च शिक्षा के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तरफ रुख किया और अंग्रेजी में एमए की परीक्षा पास की। वे फिलहाल एचडी स्कूल साल्हावास से बीएड की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
उनके पिता सतपाल भूरावास के राजकीय विद्यालय में गणित विषय के गेस्ट अध्यापक हैं, जबकि माता कुसुमलता गृहणी हैं। बड़ी बहन अंजलि फिजिक्स विषय से एमएससी और बीएड हैं, जो निरंतर उनका सहयोग करती रहतीं हैं।
विज्ञापन

शिक्षित परिवार में रहकर उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। वह समय-समय पर अपने दादा रतन सिंह और दादी मेहर कौर से भी प्रेरित होते रहे हैं। समय मिलते ही वॉलीबॉल खेलते हैं। बाबा मनसाराम के पास आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं।म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें