फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुत्तों को पकड़कर रोहतक ले जाने से खफा जीव प्रेमी, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
फोटो 69: शिकायत करने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में बेसहारा कुत्तों के बधियाकरण कार्य को लेकर शनिवार को शुरू हुआ विवाद पुलिस तक जा पहुंचा है। शहर के दयानंद नगर क्षेत्र से कुत्तों को उठाने के तरीके और उन्हें शहर से रोहतक ले जाने को लेकर जीव प्रेमियों ने कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बधियाकरण के नाम पर एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) और एडब्ल्यूबीआई (एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया) के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया। जीवप्रेमियों ने ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सेक्टर 9 चौकी में एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोप है कि कुत्तों को बहादुरगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर रोहतक ले जाया गया जबकि नियमों के अनुसार बधियाकरण और इलाज उसी शहर या सीमित दायरे में होना चाहिए। जीव प्रेमी मंजीत सहरावत, अनीता, शालू, राहुल, मंजू, कविता, सचिन ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बधियाकरण का कार्य कर रही एजेंसी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें बिना प्रशिक्षित टीम के कुत्तों को पकड़ना, तय मानकों के बिना वाहन का प्रयोग और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की कमी शामिल है। इसके अलावा वाहन पर किसी दूसरी संस्था का नाम अंकित होने का भी आरोप लगाया गया है।
सेक्टर-9 पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि बेसहारा कुत्तों को शहर से बाहर ले जाने की शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें