फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ का अनिल प्रथम

Mon, 18 Mar 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 66 : पदक जीतने पर अनिल को किया गया सम्मानित।
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। जबलपुर में हुई 45वीं आल इंडिया इंटर स्टेट इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के अनिल कुमार वर्मा ने शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। अनिल बिजली बोर्ड में फोरमैन के तौर पर कार्यरत हैं। अनिल ने 1997 से अब तक अलग-अलग अनेक प्रतियोगिताओं में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीत कर अपने विभाग और अधिकारियों का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

अनिल एक दशक पूर्व राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में भारत केसरी का खिताब जीतकर हरियाणा बिजली विभाग का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा चुके हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुई शरीर-सौष्ठव प्रतियोगिता में हरियाणा बिजली विभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान और पावर लिफ्टिंग में ओवरआल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सहायक लाइनमैन प्रशांत, लाइनमैन सुंदर लाल, जेई गुरविंदर सिंह, विजय सिंह व मुकेश कुमार सहित सीनू और नवीन ने भी अपने-अपने भार वर्ग में मैडल जीते। बहादुरगढ़ पहुंचने पर कार्यकारी अभियंता अजय कौहार, उपमंडल अधिकारी हेमंत जून, अजय सिंगरोहा, राहुल वर्मा, मनीता, मनीष यादव, कनिष्ठ अभियंता अमित बुपनिया, सतबीर, लोकेश शर्मा, ऋषिपाल, बिशन दत्त, विनोद, सतीश, बिजेन्द्र, जगमोहन, बिजेन्द्र फौगाट, बलवंत, पंकज, दलबीर हुड्डा व बंसीलाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें