स्वराज गंज में श्याम दीवाने सेवा मंडल बेरी की ओर से श्याम बाबा के जागरण में प्रस्तुति देते क
बेरी। स्वराज गंज में श्याम दीवाने सेवा मंडल बेरी की ओर से श्याम बाबा का जागरण का आयोजन किया गया। श्याम दरबार के रूप में पंडाल सजाया गया और एक भव्य मंदिर दरबार मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दरबार में सिर झुकाकर अपने परिवार और राष्ट्र, समाज की उन्नति की कामना की। जागरण में मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, अखंड ज्योति, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग रहे। जागरण में जयराम आश्रम से पहुंचे पंडित सुरेंद्र हरितेष ने पूजा-अर्चना कराकर जागरण शुरू करवाया। श्याम दीवाने सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष श्याम बाबा का जागरण करवाया जाता है। जागरण में श्याम बाबा का गुणगान हारे का सहारा सेवा समिति झज्जर की और से गायक अमित गोयल, दिल्ली से संगीता राठौर, कौशल राणा आदि कलाकारों ने बाबा श्याम के भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर मंडल सदस्य संदीप गर्ग, चरणजीत सलूजा, पुनीत, जितेंद्र शर्मा, सतीश, बिजेंद्र, रमेश, धमेंद्र, पंकज शर्मा, एडवोकेट भारत, अभिषेक, रामबीर, अशोक, संजीत, नवीन जागड़ा, दीपक शर्मा, गौरव धमीजा, वीरेंद्र, राजेश मौजूद रहे।
श्री श्याम भव्य निशान यात्रा 22 को होगी
झज्जर। श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर समिति के द्वारा भव्य निशान यात्रा निकली जाएगी। आयोजन समिति के सुभाष दिवान ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव एवं होली मिलन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार 22 मार्च को 15वीं मनोकामना सिद्धि निशान यात्रा मंदिर से आरंभ की जाएगी। शोभायात्रा मुख्यातिथि श्याम भक्त हरिओम मुदगिल की अगुवाई में बीकानेर चौक से शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, रायल पैलेस, प्राचीन शिव मंदिर कानूनगो मोल्ला, हरिपुरा महोल्ला, हनुमान मंदिर मैन बाजार, डायमंड चौक, सुभाष चौक, आंबेडकर चौक से होते हुए श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में बाबा को भक्त निशान अर्पित करेंगे। मनोज दीवान ने बताया कि इस दौरान मन्दिर प्रांगण में गुलाल व फूलों की होली खेली जाएगी।