फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों का बिजलीघर पर

Wed, 05 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। पिछले कई दिनों से गांव दुबलधन व माजरा में बिजली कटौती से तंग आ चुके ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने रात करीब एक बजे दुबलधन-माजरा मार्ग पर पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। पावर हाऊस में मौजूद कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों के धरने पर बैठ जाने की सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के जेई सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जब निगम के कर्मचारियों से बिजली कट के बारे में पूछते हैं तो कर्मचारियों का एक ही जवाब होता है कि कट ऊपर से लगे हुए हैं। पावर हाऊस के निर्माण में पंचायत ने करोड़ों रुपये की जमीन दी थी लेकिन बिजली की सप्लाई आज भी पूरी नही मिल रही है। गांव दुबलधन पाना बिध्याण के सरपंच जगपाल का कहना है गांव दुबलधन व माजरा में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में समस्या का सामना करना पड़ता है। सरपंच का कहना है कि कुछ दिनों पहले दुर्वासा धाम में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली आए थे ग्रामीणों ने गांव में बिजली की समस्या को लेकर अवगत कराया था लेकिन करीब एक माह का समय बीत जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नही हुआ। पावर हाऊस में बिजली को लेकर फोन करते है तो कई बार कर्मचारी फोन नही उठाते हैं, कई बार मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिलता है।
वर्जन:
गांव माजरा व दुबलधन के ग्रामीण बिजली कट की समस्या को लेकर मिले थे। सोमवार को खेदड़ व यमुनानगर 800 मेगावाट यूनिट में दिक्कत आ गई थी। जिससे गांव दुबलधन व माजरा में बिजली की समस्या बन गई थी। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगे से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशवीर, एसई, बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें