22jjrp14- झज्जर। सिलाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में अतिथिों का स्वागत करते समाज के लोग। स्त्
झज्जर। सिलाना गांव में दलित जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सांसद कुमारी सैलजा पर अभद्र टिप्पणी करने की निंदा की गई। फैसला हुआ कि जिस पार्टी के लोगों ने कुमारी सैलजा पर अभद्र टिप्पणी की है, उन्हें दलित समाज पांच अक्तूबर को वोट की चोट से करारा जवाब देगा। सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि जो पार्टी दलितों का सम्मान नहीं करेगी, समाज उसके साथ नहीं जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि सांसद कुमारी सैलजा पर अभद्र टिप्पणी कर राजनीतिक दृष्टि से नीचा दिखाने का काम किया गया है। इससे प्रतीत होता है कि अशोक तंवर की तरह कुमारी सैलजा का भी राजनीतिक हनन किया जा रहा है। दलित समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के सपने व संविधान में दिए गए अधिकारों को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। आज भी बहुत ऐसी पार्टियां हैं, जो दलित विरोधी होने का काम कर रही हैं।
वक्ता संजय इंदौरान, राज सिंह ने कहा कि दलित समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी खत्म करने का दुस्साहस किया जा रहा है। बादली विधानसभा से उनके बसपा उम्मीदवार का अपहरण कर उस पर दबाव बनाकर पर्चा उठवाया गया। दलित समाज इसका पूर्ण रूप से विरोध करता है। इस अवसर पर सत्येंद्र, रवींद्र कुमार, नर सिंह रंगा, सुमित, चांद कुमार, दिनेश मौजूद रहे।