फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर जताया रोष

विज्ञापन
फोटो-60: बहादुरगढ़ में वेतन न मिलने पर प्रदर्शन करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत बहादुरगढ़ में जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब 50 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे हड़ताल पर उतरने को मजबूर होंगे। मंगलवार को कर्मचारियों ने विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कार्यकारी अभियंता अमन मोर से मिलकर वेतन दिलवाने की मांग की। विभाग में कार्यरत ये कर्मचारी जलापूर्ति व्यवस्था और अन्य जनस्वास्थ्य सेवाओं में लगे हैं। मौके पर अमित, सुनील, जसवीर, राकेश, सतीश, टीकू, अजय, साहिल, नवीन, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें