24jjrp05- जिला जेल में कैदी व बंदियों से बात करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव। स्रोत-
- फोटो : संवाद
झज्जर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। राजकुमार यादव ने प्रत्येक बैरक का निरीक्षण किया। वहां रह रहे प्रत्येक कैदी व बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जेल सुप्रीटेंडेंट को निर्देश दिए कि जेल में साफ सफाई व पीने का पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे और कहा कि किसी भी कैदी या बंदी की अपील लंबित ना हो। मौके पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप जेल अधीक्षक सत्यभान, संदीप दांगी, सेशन ऑफिस से सुप्रीडेंट ललित कुमार, क्लर्क भूपेंद्र कालरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर मौजूद रहे।