फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, गुरु-चेला की मौत

Tue, 09 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
08jjrp20- मृतक मनजीत का फाइल फोटो
विज्ञापन
बेरी। जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर शादी समारोह से वापस लौट रहे गुरु-चेला सोनीपत निवासी मंदीप उर्फ मोनू व मंजीत उर्फ सचिन की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे रात के समय हुआ और पुलिस को सुबह सूचना मिली।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर बेरी थाना प्रभारी व छुछकवास चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम झज्जर के नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिए। मृतक मंदीप उर्फ मोनू सोनीपत में फोटोग्राफर एसोसिएशन का प्रधान था।
शादी में गए थे मंदीप व मंजीत
सोनीपत के महलाना रोड मालविया नगर निवासी 34 वर्षीय मंदीप उर्फ मोनू व वार्ड 25 के ब्रह्म नगर निवासी 29 वर्षीय मंजीत उर्फ सचिन लोहारू के फरतिया केहर में शादी समारोह में गए हुए थे। रविवार रात करीबन 12 बजे वह वापस अपने गांव सोनीपत के लिए निकले थे। जब वह छुछकवास मार्ग पर पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। मंजीत उर्फ सचिन गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन



कई सालों से एक साथ फोटोग्राफर का काम करते थे दोनों
मंदीप उर्फ मोनू व मंजीत उर्फ सचिन पिछले कई सालों से एक साथ फोटोग्राफर का काम करते थे। मंदीप विवाहित था और मंजीत उर्फ सचिन अविवाहित था।

रात भर पड़े रहे शव, सुबह राहगीरों ने देखा
छुछकवास मार्ग पर रविवार देर रात हादसा हुआ, इसके बाद शव पूरी रात मौके पर पड़े रहे। सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर शादी समारोह से वापस लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। झज्जर के नागरिक अस्पताल में दोनों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई हैं।
- अशोक कुमार, जांच अधिकारी, छुछकवास चौकी

08jjrp20- मृतक मनजीत का फाइल फोटो

08jjrp20- मृतक मनजीत का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें