जींद। जनवादी लेखक संघ जिला इकाई की तरफ से भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में विचार गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
सेवानिवृत प्राचार्य धर्मपाल पांचाल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर सबसे अधिक पढ़े-लिखे विद्वान थे। जिन्होंने सामाजिक न्याय के एजेंडा को राजनीति के केंद्र में रख दिया था।
बाबा साहेब के विचारों पर चिंतन मनन करना और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सोहनदास, राजेश भेंट, चमन लाल, आजाद पांचाल और मंगतराम शास्त्री मौजूद रहे। संवाद