फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अमन के परिजनों ने रघुनाथ मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर शनिवार को भी अमन के गांव बिरोहड़ अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने पर परिजन ग्रामीणों के साथ डीजे पर नाचते गाते हुए बाबा रघुनाथ मंदिर में पहुंचे और वहां पर पूजा अर्चना कर अमन सहरावत व समस्त क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान परिजन व ग्रामीण एक दूसरे के साथ रंग खेलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों में जमकर जोश देखने को मिला। शुक्रवार रात अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने के बाद से ही परिजनों को बधाई देने वालों का तांता निरंतर लगा हुआ है। महिलाएं हरियाणवी गानों पर जमकर थिरकती हुई नजर आई। अमन के दादा मांगेराम ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग व रायसुमारी करने के बाद गांव में स्वागत समारोह की तिथि तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि गांव से निकला खिलाड़ी आज दुनिया में देश व प्रदेश का नाम चमक रहा है। अमन के ताऊ सुधीर ने कहा कि अमन ने एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर फोकस रखा और उसी का नतीजा है कि अमन ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर बिरोहड गांव को एक नई पहचान दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें