21jjrp10- साल्हावास। जमालपुर निवासी अमन।
साल्हावास। क्षेत्र के गांव जमालपुर के अमन कुमार ने इंटर यूनिवर्सिटी क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 19 नवंबर को बंगलूरू कर्नाटक में आयोजित हुई है।
अमन कुमार अल्वा (मूढबिद्री) काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। अमन कुमार व उनके कॉलेज की टीम ने मैंगलोर यूनिवर्सिटी में भी स्वर्ण पदक प्राप्त करके ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री के लिए क्वालीफाई किया था और अब अपने स्वर्णिम सफर को जारी रखते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री में भी अपनी टीम को स्वर्ण पदक व ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने खेल की शुरुआत 2018 में कोच जयप्रकाश जाखड़ की देखरेख में की थी। वह चार बार राष्ट्रीय स्तर पर व एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।