फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे अमन जाखड़

Fri, 05 Jul 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले अमनदीप जाखड़।
विज्ञापन
साल्हावास। जून 2023 में नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा जिले के केरेन सेक्टर में आतंकवादी को मार वाले गिराने गांव धनिरवास निवासी मेजर अमनदीप जाखड़ पुत्र बेदराम जाखड़ को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी। इससे गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनवरी 2024 में अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन

धनिरवास सरपंच राकेश जाखड़ ने बताया कि पैतृक गांव लौटने पर अमनदीप व उनके परिजनों को ग्राम पंचायत की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। सरपंच राकेश जाखड़ ने बताया कि धनिरवास निवासी 4 सिख रेजिमेंट जम्मू कश्मीर से मेजर अमन दीप जाखड़ को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यह हमारे लिए गौरव की बात है। मेजर अमनदीप के पिता बेद राम जाखड़ सीआरपीएफ में कमांडेंट के पद से 2019 में सेवानिवृत्त हुए हैं। वे अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़ सेक्टर 13 में रहते हैं।



अमनदीप जाखड़ तीसरे पीढ़ी के पुरस्कार विजेता
अमनदीप जाखड़ के परिजनों में सूबेदार से सेवानिवृत्त रामचंद्र जाखड़ आर्म्ड ग्रुप, नायब सूबेदार से सेवानिवृत्त नफे सिंह, सूबेदार से सेवानिवृत्त कृष्ण कुमार, पीओएमई से सेवानिवृत्त सुरेंद्र जाखड़, पीओसीओएमई से सेवानिवृत्त राकेश जाखड़ ने भी देश सेवा की है। अमनदीप जाखड़ के चचेरे भाई सुरेंद्र उर्फ बिंटू ने बताया कि गांव धनीरवास के अमनदीप जाखड़ तीसरी पीढ़ी के वीरता पुरस्कार विजेता अधिकारी (ग्रैंड) हैं। पिता छठे जाट आरईजीटी को सैन्य पदक से सम्मानित किया गया जबकि उनके दादा समेर सिंह वीरता पदक से सम्मानित हो चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ला ग्रेजुएट अमनदीप की खेलों में खासी रुचि है। फुटबाॅल में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। उनकी पत्नी मेजर माल्विका सिगनल रेजिमेंट में लद्दाख में अपनी सेवाएं दे रही हैं। 2019 में अमनदीप जाखड़ ने हिमाचल की माल्विका से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें