फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक के अमन ने झज्जर के शुभम को किया चित

विज्ञापन
25-लाढोत गांव में हुई राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती चैंपियन​शिप में विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर - फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।
विज्ञापन
रोहतक । लाढ़ौत के देशवाल भवन में चल रही दो दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 400 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बोहर ने बताया कि 52 किलो में झज्जर के सावन ने गुरुग्राम के कार्तिक का पटखनी दी और प्रथम स्थाल हासिल किया। 57 किलो भार वर्ग में सिरसा के सतेंद्र ने पानीपत के प्रियांश को चित किया।
62 किलोग्राम वर्ग में भिवानी के बजरंग पहले व रोहतक के अरमान दूसरे स्थान पर रहे। 68 किलोग्राम में यमुनानगर के कुशाल पहले व सोनीपत के प्रतीश दूसरे स्थान पर कब्जा करने में सफल रहे। 75 किलोग्राम में रोहतक के अमन ने झज्जर के शुभम को चित किया।
विज्ञापन

85 किलो में रोहतक के जतिन पहले व कपीश दूसरे स्थान पर रहे। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 व 85 किलोग्राम भार वर्ग के अलावा 57, 62, 68, 75 व 85 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती मुकाबले खेले गए।

एसपी ने प्रमाण पत्र देकर विजेताओं को किया सम्मानित
समापन पर जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कुश्ती मुकाबलों से पहले पहलवानों का वजन भी किया गया। सभी कुश्ती मुकाबले मैट पर आयोजित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें