फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पक्षपात का आरोप लगाया, सीएम से की शिकायत

विज्ञापन
फोटो-51: सीएम नायब सैनी से मुलाकात करते देवी कालोनी निवासी नवीन कुमार। स्रोत स्वयं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देवी कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी नवीन कुमार ने एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर एचएसवीपी द्वारा उनके प्लॉट की चहारदीवारी व कमरा तुड़वाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की शिकायत की। नवीन का कहना है कि क्षेत्र में अन्य अवैध मकान भी बने हैं लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ की गई। उन्होंने कुछ अधिकारियों पर भी पक्षपात का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें