फोटो-51: सीएम नायब सैनी से मुलाकात करते देवी कालोनी निवासी नवीन कुमार। स्रोत स्वयं
- फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़। देवी कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी नवीन कुमार ने एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर एचएसवीपी द्वारा उनके प्लॉट की चहारदीवारी व कमरा तुड़वाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की शिकायत की। नवीन का कहना है कि क्षेत्र में अन्य अवैध मकान भी बने हैं लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ की गई। उन्होंने कुछ अधिकारियों पर भी पक्षपात का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।