फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीनों का एयरफोर्स में नौकरी करना था सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। तीनों दोस्तों की दोस्ती पूरे क्षेत्र में मिसाल मानी जाती थी। निशांत, मुकुल और दीपक एक ही कोचिंग संस्थान में एयरफोर्स भर्ती की तैयारी कर रहे थे। तीनों का सपना भारतीय वायुसेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना था। शनिवार को भी वे इसी सपने को साकार करने की दिशा में निशांत का एयरफोर्स फॉर्म भरवाने झज्जर जा रहे थे लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया। दीपक का एयरफोर्स में क्लर्क पद पर चयन हो चुका था और उसे 4 अगस्त को ज्वॉइन करना था। वहीं मुकुल भी एयरफोर्स की परीक्षा पास कर अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहा था। हादसे ने तीन दोस्तों के सपनों और दो परिवारों की खुशियां एक पल में उजाड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें