फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में बम धमाके के बाद बहादुरगढ़ में अलर्ट

Sat, 30 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 64: बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर कार को जांच करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में फुटपाथ पर वीरवार को हुए ब्लास्ट के बाद बहादुरगढ़ में हाई अलर्ट जारी हो गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जहां चौकस नजर आई वहीं दिल्ली की सीमा पर वाहनों की जांच बढ़ा दी गई। किसी भी वाहन को बिना तलाशी के एंट्री नहीं दी जा रही है। प्रमुख चौक और चौराहों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है। इससे पहले अक्तूबर में भी रोहिणी क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ के स्कूल की बाउंड्री वॉल पर बम धमाका हुआ था।
विज्ञापन


दरअसल, वीरवार को रोहिणी को प्रशांत विहार इलाके में फुटपाथ पर बम धमाका हुआ। इससे पहले 20 अक्तूबर को सीआरपीएफ स्कूल की बाउंड्री वॉल के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद से दिल्ली सीमा से सटा बहादुरगढ़ क्षेत्र भी अलर्ट पर है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के बाॅर्डरों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर वाहन की बारीकी से जांच पड़ताल के बाद ही एंट्री देने के लिए कहा गया है। पुलिस ने टिकरी बॉर्डर, झाड़ौदा बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़, बहादुरगढ़ बाईपास पर जाखौदा चौक समेत अन्य दिल्ली बॉर्डरों पर चेकिंग बढ़ाई है। साथ ही बाजारों में गश्त तेज की गई है। रात के समय भी पुलिस कर्मियों को शहर में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। शहर में राइडरों को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहें। यातायात पुलिसकर्मियों को हर संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच पड़ताल के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें