फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आतंकियों की सूचना से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन अलर्ट पर

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाते राजकीय रेलवे पुलिस। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
दिल्ली में आतंकियों के घुसने की खुफिया विभाग की सूचना के बाद जारी हुए अलर्ट पर दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ क्षेत्र में भी सुरक्षा पहरा कड़ा हो गया है। यहां रेलवे व मेट्रो स्टेशन के अलावा बस स्टैंड व दिल्ली से सटे बार्डरों पर पुलिस की ओर से सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है और जो भी वाहन या व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है उसकी जांच भी की जा रही है। गाड़ी में रखे सामान में कोई विस्फोटक या अन्य कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं है, इसको लेकर भी बैग व अन्य चीजों को अच्छी तरह से खंगाला भी जा रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन अलर्ट पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दिल्ली के साथ सटे बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर अलर्ट के तहत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। राजकीय रेलवे पुलिस न केवल संदिग्ध नजर आने वाले यात्रियों से उनकी पूरी जानकारी जुटा रही है बल्कि उनके पास जो सामान है उसकी भी तलाशी ली जा रही है। शुक्रवार को महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों ने मिलकर यात्रियों के सामान की जांच की। वहीं पार्किंग, टिकट घर, यार्ड समेत अन्य जगहों पर जाकर अपनी निगरानी बढ़ाते हुए सामान को भी खंगाला। साथ में जो कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नजर आया उससे पूरी जानकारी जुटाते पूछताछ भी की। यही नहीं अप व डाउन लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जीआरपी कार्यवाहक एसएचओ उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआई, जितेंद्र, एलसी सुमन, एसपीओ दया सिंह, नरेंद्र सिह व अन्य की टीम ने रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। जीआरपी ने स्टेशन परिसर, टिकट बुकिंग के अलावा प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान की भी जांच की। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने के बारे में जागरूक कर उन्हें हेल्प लाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें