फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अक्षय तृतीया आज, सज गया बाजार, खूब होगी आभूषणों की बिक्री

Wed, 30 Apr 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : बहादुरगढ़ में एक ज्वेलर्स शॉप पर पहुंचे ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अक्षय तृतीया आज मनाई जाएगी, पूरे दिन कीमती वस्तुएं खरीदने का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसको लेकर सर्राफा और दुपहिया व चार पहिया वाहन विक्रेताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। बाजार सज गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषणों की बंपर खरीद होने का अनुमान है। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर बाजार की रौनक अलग ही नजर आई। हालांकि बीते साल से सोने के भाव कहीं ज्यादा हैं, लेकिन आभूषण बनवाने वाले लोग सोने के दाम और बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। क्षेत्र में शादियां भी काफी संख्या में है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर सहालग के लिए भी खरीदारी होनी है। वहीं शहरवासियों ने भी गाड़ी, मकान और गहनों की खरीदारी के लिए एडवांस बुकिंग कर रखी है। कुछ 30 अप्रैल को ही खरीदारी के लिए निकलेंगे।

नजफगढ़ रोड स्थित दुपहिया वाहन शोरूम संचालक नरेश राठी ने बताया कि शहरवासियों ने 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया को लेकर पिछले दिनों ही बुकिंग करा ली थी। इस दिन उनके यहां से 20 मोटरसाइकिलों की डिलिवरी की जाएगी। इसी तरह शहर मेें कार शोरूम से भी लोग अपने बुक वाहनों को लेंगे। दिल्ली-रोहतक रोड पर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कार शोरूम के अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चार पहिया वाहनों की बिक्री भी खूब हो रही है। अक्षय तृतीया पर लोगों ने अपनी बेटियों की शादी में गिफ्ट देने को लेकर बुकिंग की हुई है। वह सभी 30 अप्रैल को डिलिवरी लेने के लिए पहुंचेंगे। शहर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक जयपाल सिंह ने बताया कि अक्षय तृतीया के लिए ग्राहकों में उत्साह है। यह पर्व भी धनतेरस का रूप लेता जा रहा है। हमारे यहां पिछले तीन दिन में लेटेस्ट डिजाइन की खूब बुकिंग हुई है।
विज्ञापन




यह है पूजा का शुभ मुहूर्त

काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी सियाराम ने बताया कि 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस समय हवन-पूजन, मंत्र जाप आदि करना अति मंगलकारी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया पर सूर्य और चंद्रमा सबसे ज्यादा चमकीले होते हैं।
विज्ञापन




इनका दें ध्यान
- सोना-चांदी खरीदने से आएगी खुशहाली

- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा साथ में करनी चाहिए।

- सोना-चांदी खरीदना शुभ फल देता है। इससे पूरे साल घर में सुख और समृद्धि आती है।

- गृह प्रवेश और गृह निर्माण शुभ माना जाता है।

- अक्षय तृतीया के दिन तीर्थ स्थान पर जाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें