झज्जर। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, पूरे भारत वर्ष में एक अलग ही जोश और उमंग राम भक्तों में देखने को मिल रही है। अयोध्या से निमंत्रण रूपी अक्षत (पीले चावल) बुधवार को बहादुरगढ़ से झज्जर पहुंच गए।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मनू शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरे भारतवर्ष से 4000 साधू संत शामिल होंगे। शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर आज अयोध्या से आए हुए अक्षत बहादुरगढ़ से झज्जर के नगर खेड़ा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में पहुंचे। जैसे ही निमंत्रण रूपी पीले चावल झज्जर नगर में पहुंचे तो श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। भक्तों ने पुष्प वर्षा की और नगर खेड़ा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में चावलों को स्थापित किया। इस अवसर पर रमेश सैनी, एडवोकेट पंकज शर्मा, मनमोहन, जयपाल लांबा, विनीत पोपली, विकास शर्मा उर्फ़ लवली, रजनीश हरित, आनंद, जगदीश घेरा, आनंद सिंघला, उपेन्द्र पंडित, अंकित बंसल, गुलशन शर्मा, शंटी तलवार, नीतू महाजन, उषा जुनेजा, किरण शर्मा, किरण टूटेजा, गीतू कुमारी मौजूद रहे।