फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल के दो दिन बाद सरल केंद्र में हुए काम, रजिस्ट्री भी हुई

Wed, 13 Dec 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगों को लेकर दो दिन चली हड़ताल के बाद बुधवार को सरल केंद्र और तहसीलों में काम हो सका। इससे लोगों को काफी राहत मिली। सुबह 9 बजे से ही सरल केंद्र में लोगों की भीड़ नजर आने लगी थी, जो दोपहर बाद तक जारी रही।
विज्ञापन

11 सूत्रीय मांगों को लेकर कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ की दो दिन की हड़ताल चल रही थी। इसके चलते सरल केंद्र और तहसीलों में काम नहीं हो सके थे। दो दिन लोग तहसील और सरल केंद्र के चक्कर काटते रहे थे। बुधवार को कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म हो गई और वह काम पर लौट आए। इससे सरल केंद्र में काफी भीड़ नजर आई। दोपहर एक बजे तक ही 190 से अधिक टोकन काटे जा चुके थे। इसी प्रकार से तहसील, एसडीएम और डीआरओ ने भी रजिस्टरी के काम बुधवार को हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें