फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोशल मीडिया पर बड़े गैंगस्टर के संपर्क में आया था अजय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। भिवाड़ी में रेवाड़ी के सराफा व्यापारी जय सिंह की हत्या और लूट के मामले में पकड़े गए तीसरे आरोपी अजय उर्फ गोलू को भिवाड़ी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल से लाएगी। अजय को दिल्ली पुलिस उत्तर रेंज की स्पेशल टीम ने बुधवार को रोहिणी से पकड़ा था। उसके पास एक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस भी मिले थे।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। अब भिवाड़ी पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल से लाएगी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले वह छोटे-मोटे अपराध करता था। स्कूल छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर बड़े गैंगस्टर के संपर्क में आया। एक दोस्त के संपर्क में आया। उसके कहने पर उसके गिरोह में शामिल हुआ। भिवाड़ी की वारदात से एक रात पहले 22 अगस्त को गैंग ने पार्टी भी की थी।
विज्ञापन


ज्वैलर जयसिंह हत्याकांड मामले में गिरफ्तार अनिल निवासी हांसी को फूलबाग थाना पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने अनिल को 30 अगस्त को हांसी से गिरफ्तार किया था। हांसी से भिवाड़ी लाते समय वह टॉयलेट के बहाने गाड़ी से उतरा। सुरक्षा में साथ गए पुलिसकर्मी को धक्का देकर वह भाग निकला। पुलिसकर्मी उसके पीछे भागे तो वह एक गड्ढे में गिर गया था, जिससे अनिल के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। 31 अगस्त को पुलिस ने अनिल को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन



अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार:
शोरूम लूट और कारोबारी की हत्या में अब तक कुल 7 बदमाशों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें 5 मौके पर पहुंचे। दो बदमाशों ने पूरा प्लान बनाया था। अजय कादयान ने अपने साथ अनिल, अजय उर्फ गोलू, प्रीत, और अतुल राठी के साथ मिलकर अंजाम दिया। इनमें अजय उर्फ गोलू को दिल्ली पुलिस और अनिल को भिवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अजय कादयान और अतुल राठी अब भी फरार हैं। षडयंत्र रचने वाले टिंकू उर्फ राहुल राठी उर्फ राजा और पिंटू निवासी बापड़ोदा भी फरार हैं। इनकी तलाश में भिवाड़ी पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें