फोटो नंबर 72: निमाना गांव के राजकीय स्कूल में प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करती पुलिस कमिश्न
बादली। उपमंडल के गांव गांव निमाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह का सुनील निमाना (गौ रक्षा दल), ग्रामीणों तथा विद्यालय के शिक्षकों ने स्वागत किया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि बच्चों के जीवन में माता-पिता, विशेषकर माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर सुनील निमाना, मलखान सिंह निमाना, बीरमती सरपंच निमाना, सुनील गुलिया प्रधान गुलिया खाप, ठेकेदार अनार सिंह, रामकुमार मास्टर बादली और नरेश सहित उपस्थित रहे।