फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एयरफोर्स के जवान की मौत

Sun, 22 Nov 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव सासरौली के पास एक ट्रक व बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक भिवानी जिले का रहने वाला था तथा एयरफोर्स में नौकरी करता था।
विज्ञापन


हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भिवानी जिले के नवां राजगढ़ गांव निवासी अशोक एयरफोर्स में नौकरी करता था तथा दिल्ली पालम में उसकी ड्यूटी थी। वह शुक्रवार रात को बाइक से घर जा रहा था।

जब वह सासरौली चौक पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सासरौली पुलिस चौकी के नजदीक ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी। शनिवार सुबह शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें