फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फिर गिरा हवा का स्तर, स्मॉग ने किया परेशान, एक्यूआई सुबह 257, दोपहर को 297 और शाम 6 बजे पहुंचा 331

Tue, 26 Nov 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। औद्योगिक नगर बहादुरगढ़ का एक्यूआई फिर रेड जोन में आ गया है। पिछले तीन दिनों से जहां प्रदूषण से कुछ राहत लोगों को मिली थी और गहरे लाल रंग में प्रदूषण ऑरेंज जोन में जा पहुंच था, वहीं सोमवार शाम 6 बजे एक्यूआई 331 दर्ज किया गया। यह हवा बेहद खराब है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सुबह एक्यूआई ऑरेंज जोन 257 तो वहीं दोपहर को 297 दर्ज किया गया। सुबह के समय स्मॉग भी छाया रहा। इससे दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीएम 2.5 का उच्चतम 479 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 114 रहा और औसत 331 रही। पीएम 10 का उच्चतम स्तर 399, न्यूनतम 119 और औसत 206 रही।

पिछले तीन-चार दिनों से प्रदूषण में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा था, लेकिन यह ऑरेंज जोन में था। शनिवार और रविवार को हवा चलने से प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सोमवार को यह फिर लाल रंग में पहुंच गया। इससे लोगों को आंखों में जलन महसूस हुई। नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर धूल न उड़े, इसको लेकर लगातार टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें