फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया

Sun, 03 Sep 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। डीघल चौकी क्षेत्र के बहराणा गांव के युवक के साथ तीन दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर शुक्रवार रात खेत में पानी देने गउ युवकों पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। सूचना पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बहराना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके चाचा का लड़का राजेश व सहदेव इस्माइला की सीमा के पास धान की फसल में पानी दे रहे थे। धान की फसल में पानी देने के बाद कच्चे रास्ते पर बैठे हुए थे,तभी गांव बहराना निवासी विनोद बाइक पर सवार होकर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग करने के बाद बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि गांव बहराना में धान की फसल में पानी देने गए किसानों पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी बहराना निवासी विनोद को गिरफतार कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें