फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक में पदक जीतना लक्ष्य : प्राची

विज्ञापन
26jjrp07- झज्जर। कोच व ​ग्रामीणों के साथ खुली जीप में प्राची चाहार। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव सिलानी निवासी मुक्केबाज प्राची चाहार ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। रविवार को गृह जिले पहुंचने पर प्राची चाहार का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर खुली जीप में विजेता बेटी को गांव तक पहुंचाया।
विज्ञापन


तीन से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित प्रतियोगिता में प्राची चाहार ने अंडर-19 आयु वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से उन्होंने गांव, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब प्राची चाहार अपने गृह जिले पहुंचीं तो महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से लेकर गांव सिलानी तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर अपनी लाडली खिलाड़ी का सम्मान किया।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में प्राची चाहार ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतना उनके जीवन का यादगार पल है, लेकिन उनका लक्ष्य अभी और बड़ी उपलब्धियां हासिल करना है। उन्होंने कहा कि वह विश्व चैंपियनशिप, एशियन खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, कोच और कठिन अभ्यास को दिया।

प्राची चाहार पिछले कई वर्षों से आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे के साथ महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि प्राची ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है और अब उन्हें यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जाएगा। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे के कोच सुबेदार धीरज ने बताया कि प्राची वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और आगामी प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। इस अवसर पर कोच हितेश देशवाल और सुबेदार धीरज का भी ग्रामीणों ने सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें